Sex Racket: होटल में चल रहा था देह व्यापार! आपत्तिजनक स्थिति में मिले 4 युवक और 4 युवतियां

Sex Racket: होटल में चल रहा था देह व्यापार! आपत्तिजनक स्थिति में मिले 4 युवक और 4 युवतियां
Facebook
X
WhatsApp

Sex Racket: होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस ने एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. वहीं संचालक समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Sex Racket: आपत्तिजनक स्थिति में मिले 4 युवक और 4 युवतियां

देह व्यापार का मामला जौनपुर जिले के थाना मुंगराबादशाहपुर का है. जौनपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर स्थित गौरव होटल में पुलिस ने छापा मारा (Sex Racket) तो होटल के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में चार युवक और चार युवतियों को हिरासत में लिया. छापेमारी के दौरान एक युवक नीम के पेड़ के सहारे कूदकर भाग निकला. पुलिस अन्य लोगों के साथ होटल के संचालक अशोक पटेल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि छापेमारी में पांच बाइक, नौ एंड्राइड मोबाइल फोन, 24 हजार रुपए नकद बरामद हुआ है. मामले की जांच के लिए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और रजिस्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

https://youtu.be/OEOgvUp6Ujo?si=wJLl845Xh43QzIvg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें