Shikhar Dhawan Baba Bageshwar Dham Sarkar: IPL के बीच शिखर धवन और बाबा बागेश्वर के बीच क्रिकेट मैच, धीरेंद्र शास्त्री निकले ऑलराउंडर; उड़ा दिए सबके होश

Facebook
X
WhatsApp

Shikhar Dhawan Baba Bageshwar Dham Sarkar: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पिछले दिनों अपने नए रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रहे हैं. अब उन्हें धीरेन्द्र शास्त्री जी के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के साथ क्रिकेट का आनंद लेते दिखे. दरअसल हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शिखर धवन और धीरेन्द्र शास्त्री भी पहुंचे थे.

शिखर धवन एक आध्यात्मिक समागम के लिए मुंबई पहुंचे थे. बताते चलें कि हाल ही में धवन को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेते देखा गया था. धवन अक्सर आध्यात्म के विषय पर बात करते रहे हैं, यहां तक कि उन्होंने यह भी दावा किया था कि वो आध्यात्म के माध्यम से अपने बेटे से मिलते हैं. धवन, आयशा मुखर्जी के साथ तलाक के बाद लंबे समय से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं.

image 180

Shikhar Dhawan Baba Bageshwar Dham Sarkar: फैंस ने की जमकर तारीफ

फैंस आध्यात्म की राह पर चलने के लिए शिखर धवन की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने आध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए भी धवन को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धवन ने अगस्त 2024 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था. इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं. उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2024 में पेशेवर क्रिकेट खेलते देखा गया था, जहां उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 152 रन बनाए थे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें