Sitapur: सीतापुर जिले के बिसवां तहसील के ग्राम पंचायत पूंजीखेरा मजरा देवरिया खुर्द के प्राथमिक विद्यालय देवरिया खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एक किसान सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में आयुष्मान भारत और इण्डियन फार्म्स फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड (Sitapur) के कैम्प लगाए गए और किसानों को जानकारी प्रदान की गई।
जिसमे इफको कम्पनी की नैनो डी ए पी के बारे मे किसानो को जागरूक किया तथा खण्ड विकास अधिकारी बिसवां के द्वारा (Sitapur) भारत सरकार की योजनाओं के बारे मे प्रकाश डालते हुए सभा को सम्बोधित किया और बिसवां विधायक निर्मल वर्मा रहे मौजूद और ग्राम पंचायत पूंजीखेरा संजय वर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न किया गया।
Sitapur: सभा का संचालन ग्राम पंचायत पूंजीखेरा के प्रधान संजय वर्मा ने किया।
इस सभा से किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली और उन्हें नैनो डी ए पी के बारे में भी जागरूकता मिली। इससे किसानों को फसल उत्पादन में लाभ होने की उम्मीद है।










