Sitapur: सीतापुर में पंचायत भवन से कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों की चोरीप्रधान ने दी तहरीर

Sitapur: सीतापुर में पंचायत भवन से कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों की चोरीप्रधान ने दी तहरीर
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: जनपद सीतापुर के विकास खंड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत भिठौरा में स्थित पंचायत में भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर समेत कई अन्य उपकरणों को चोरी कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह जब लगभग 10 बजे पंचायत भवन कार्यालय पर पहुंचकर हुई देखा गया (Sitapur) कि वहां पर दरवाजे में पड़ा ताला टूटा पड़ा है। और कमरों में रखा सारा सामान चोरी हो गया है।तब ग्राम प्रधान चेतराम ने अपने सम्बन्धित अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी । और ग्राम पंचायत भिठौरा के ग्राम चेतराम पुत्र राम दुलारे द्वारा कोतवाली महमूदाबाद पुलिस को लिखित में तहरीर देते हुए जानकारी दी गई। (Sitapur) जिसमें बताया गया कि एक डेस्कटॉप कंप्यूटर , माउस, कीबोर्ड , सीपीयू टीएफटी , इनवर्टर , बैट्रा डबल , प्रिंटर , डीबीआर टीफीटी आदि समेत कई अन्य उपकरणों को अज्ञात चोरों द्वारा समान चोरी कर ली गई। जिसके संबन्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधान के द्वारा तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Sitapur: चोरी के कारण ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित

चोरी के कारण ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों को पंचायत भवन में आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

संवादाता- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/NnWu50tFPn0?si=cNoUYDLwhoSsPZ7K

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें