Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस की वजह से अधिकतर लोगों का ध्यान खींचती रहतीं हैं, पिछले कई सालों से सोनम कपूर फिल्मों से भी दूर हैं, फैंस एक तरफ उनकी फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहें हैं, वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर ने अपने चाहने वालों को गुड न्यूज दे दी है, जी हां! सोनम कपूर ने अनाउंस किया कि वे दूसरी बार मां बनने वालीं हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
Sonam Kapoor Second Pregnancy: सोनम कपूर दूसरी बार बनेंगी मां
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर नाना बनने वाले हैं, क्योंकि उनकी बेटी सोनम कपूर दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। (Sonam Kapoor Second Pregnancy) बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं हो रहीं थीं, बॉलीवुड जगत में खबरें फैल गईं थीं कि सोनम कपूर दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से दूसरी प्रेग्नेंसी पर कुछ जानकारी नहीं दी गई थी, हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि सोनम कपूर ने खुद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी पर मुहर लगा दी है।
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लांट कर रहीं हैं, इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, “Mother”, सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में उनका बहुत बंप साफ नजर आ रहा है। (Sonam Kapoor Second Pregnancy) वहीं अब कमेंट बॉक्स में फैंस, फॉलोअर्स और सेलेब्स सोनम कपूर को बधाईयां देने में जुट चुके हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, पत्र लेखा, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान व सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने प्यार लुटाते हुए सोनम को बधाई दी है।
3 साल का है बेटा वायु
सोनम कपूर और आनंद आहूजा बहुत ही जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, बता दें कि साल 2022 में आनंद और सोनम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम वायु है, वायु अगस्त महीने में 3 साल के हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। (Sonam Kapoor Second Pregnancy) दोनों ने मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी।

















