Sonbhadra: रक्तदान महादान : हिंडाल्को ब्लड सेंटर में रोटरी क्लब रेणुकूट ने कराया रक्तदान शिविर

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -सुनील ठाकुर

WhatsApp Image 2025 09 18 at 7.50.09 PM

Sonbhadra: रेणुकूट। उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर 17 सितम्बर को प्रदेशभर के ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। (Sonbhadra) इसी क्रम में हिंडाल्को ब्लड सेंटर, रेणुकूट में रोटरी क्लब रेणुकूट ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। (Sonbhadra) रोटरी क्लब द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा उनका पंजीकरण भी सुनिश्चित किया गया, ताकि भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़ें –MiG-21 Retirement: दुश्मनों का काल ‘MiG-21’ रिटायर…, एयरफोर्स में अब शामिल होगा ये खतरनाक लड़ाकू विमान

इस आयोजन को सफल बनाने में हिंडाल्को ब्लड सेंटर के अयान रॉय और सलाउद्दीन शाहिद के साथ रोटरी क्लब रेणुकूट के रो. मनीष सिंह, रो. हेमंत लोढ़ा, रो. संजय रूंथला, रो. विशाल कश्यप सहित अन्य रोटरी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

रक्तदाताओं के उत्साह और सहयोग ने इस अवसर को वास्तव में “रक्तदान महादान” का स्वरूप प्रदान किया।

ये भी पढ़ें – IPS अफसर यमुना प्रसाद के घर बड़ी चोरी! कैश-सिल्वर से लेकर टोटियां तक गायब, दर्ज हुई FIR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें