Sonbhadra: रेणुकूट। सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर 09 मार्च 2026 को हिंडाल्को रेणुकूट में संविदाकार श्रमिकों के लिए ट्रेनिंग सेंटर में व्यावहारिक सुरक्षा बीबीएसओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य श्रमिकों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में संविदाकार श्रमिकों की कुल चार टीमों ने भाग लिया और अपनी सुरक्षा संबंधी समझ तथा व्यवहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। (Sonbhadra) कार्यक्रम का संचालन सैफुल्ला खालिद द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री प्रदीप्ता मिश्रा, श्री बनोज पंडा, श्री तपन पाल, श्री सुरेश शुक्ला और श्री सुनील मिश्रा शामिल रहे।
प्रतियोगिता में मेसर्स अनीता स्क्रैप के श्री सुरेश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। (Sonbhadra) वहीं मेसर्स अनीता स्क्रैप के ही श्री सुनील कुमार शाह ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मेसर्स चन्द्रा इलेक्ट्रिकल के श्री सुनील यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Also Read –Ramayana Teaser: रामायण का टीजर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, वजह बना इजरायल और ईरान का युद्ध
कार्यक्रम के अंत में श्री बनोज पंडा ने विजेताओं की घोषणा की और श्री राजेन्द्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और संविदा श्रमिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।














