Sonebhadra News: ब्लड वारियर्स दिलीप दुबे को सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – सुनील ठाकुर

Sonebhadra News: सोनभद्र जनपद के रेणुकूट-पिपरी नगर पंचायत में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी अपने परिवार सहित तथा नगर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वी.एस. मंगलमूर्ति (फूड सेफ्टी अफसर) और विशिष्ट अतिथि प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन दिलीप कुमार दुबे ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। (Sonebhadra News) इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 08 at 12.47.59 PM

Also Read –Bareilly News: बरेली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, मढ़ीनाथ स्थित नेह बिहारी मंदिर से निकली शोभायात्रा

गौरतलब है कि बीते 21 सितंबर को निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) द्वारा भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम और सिल्वर जुबली फाउंडेशन समारोह में रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिलीप कुमार दुबे को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा “राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान” से सम्मानित किया गया था।

इसी उपलब्धि की खुशी में सोनभद्र डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम कुमार जायसवाल, सुरेश केशरी और वकील अहमद ने दिलीप कुमार दुबे को फूलमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद कृष्णा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुशील जौहरी और विजय अग्रवाल सहित सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और होली गीतों पर जमकर झूमे।

Also Read –S Jaishankar statement Iran ship: ईरान का नौसैनिक जहाज भारत पहुंचा! बढ़ते तनाव के बीच कोच्चि में डॉकिंग पर जयशंकर का बड़ा बयान

सम्मान प्राप्त करने के बाद दिलीप कुमार दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान मिलना निश्चित रूप से खुशी देता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। (Sonebhadra News) उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम जायसवाल से आग्रह किया कि वर्ष में कम से कम एक बार एसोसिएशन के बैनर तले रक्तदान शिविर अवश्य आयोजित किया जाए, जिससे जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता और बढ़े।

कार्यक्रम के दौरान बधाई, शुभकामनाएं और अभिनंदन के साथ दिलीप कुमार दुबे का स्वागत किया गया। (Sonebhadra News) उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नगरवासियों और प्रयास फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों को समर्पित है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें