Sonia Gandhi Health Update: दिल्ली की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health) को मंगलवार रात अचानक अस्वस्थ महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि शुरुआती जानकारी ने राहत दी है, लेकिन खबर ने पूरे राजनीतिक माहौल को सतर्क कर दिया है।
Sonia Gandhi Health Update: अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। (Sonia Gandhi Health Update) बताया जा रहा है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण उन्हें असहजता महसूस हुई थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read –UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। (Sonia Gandhi Health Update) हालांकि डॉक्टरों की ओर से अभी तक कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, जिससे उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी करीबी सूत्र लगातार कह रहे हैं कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है।
राजनीति में मजबूत पहचान
79 साल की सोनिया गांधी भारतीय राजनीति का एक मजबूत स्तंभ रही हैं। (Sonia Gandhi Health Update) वह इस समय राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और कांग्रेस पार्टी की सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Also Read –UP News: डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि जनवरी 2026 में उन्हें सांस से जुड़ी समस्या के चलते भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया था कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनकी ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या थोड़ी बढ़ गई थी। (Sonia Gandhi Health Update) इससे पहले 2025 में भी उन्हें पेट से जुड़ी दिक्कतों के कारण अस्पताल जाना पड़ा था। फिलहाल सभी की निगाहें उनकी सेहत पर टिकी हैं, और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।















