Sunetra Pawar Deputy CM: शिवसेना (UBT) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के चौथे ही दिन सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने के पीछे मुख्य रूप से बीजेपी का ही हाथ था। शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ में इसे बीजेपी का ‘मास्टरमाइंड’ बताया गया है। (Sunetra Pawar Deputy CM) इसके अलावा, एनसीपी नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी यह नहीं चाहते थे कि एनसीपी एक बार फिर एकजुट हो।
Sunetra Pawar Deputy CM: अचानक हुई शपथ ग्रहण
28 जनवरी को हुई विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के बाद शनिवार को सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं थी। (Sunetra Pawar Deputy CM) सामना में यह भी दावा किया गया कि शरद पवार और सुप्रिया सुळे समेत परिवार के किसी सदस्य को सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की जानकारी नहीं थी। वह चुपचाप बारामती से मुंबई रवाना हो गई और किसी को कुछ नहीं बताया।
Also Read –Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें, संजय दत्त-अर्जुन रामपाल दिखे साथ
विलय की योजना और असमंजस
अजित पवार के जीवनकाल में चर्चा थी कि अलग हुई एनसीपी की दो शाखाएं एक बार फिर विलय कर सकती हैं। (Sunetra Pawar Deputy CM) अजित पवार के निधन के बाद पवार परिवार में असमंजस की स्थिति बन गई। बताया जा रहा था कि 12 फरवरी को दोनों पार्टियों के विलय की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब इस पर किसी का दावा नहीं है।
राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और सत्ता की संरचना
शिवसेना का कहना है कि अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में कई नेताओं की महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई हैं। उपमुख्यमंत्री बनने की होड़ शुरू हो गई थी। सुनेत्रा पवार को आनन-फानन में उपमुख्यमंत्री बनाकर पाटिल और पवार परिवार की एकता का संदेश दिया गया। हालांकि, शिवसेना ने यह भी कहा कि सरकार की वास्तविक सत्ता अभी भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथ में है। सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे अपनी राजनीतिक स्थिति फडणवीस की दया पर बनाए हुए हैं। शिवसेना ने संकेत दिया है कि सुनेत्रा पवार जल्द ही खुलकर सामने आ सकती हैं और उनके राजनीतिक कदमों पर नजर रखी जा रही है।















