Land For Job: पूछताछ में शामिल होने सीबीआई दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- ताजा हालात कठिन पर हम लड़ेंगे

Facebook
X
WhatsApp

Land For Job: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. इस मामले में एक तरफ सीबीआई राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आज पूछताछ करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर लालू यादव की बेटी मीसा भारती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर तलब किया है. इस पूछताछ के लिए अभी अभी मीसा भारती ईडी कार्यालय पहुंची हैं.

उन्हें भी आज शनिवार को ही ईडी कार्यालय में हाजिर हो कर सवालों के जवाब देने हैं. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन इस घोटाले में धन शोधन की जांच ईडी कर रही है. (Land For Job) इससे पहले पिछले साल जुलाई और दिसंबर महीने में भी ईडी ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश को पूछताछ के लिए बुलाया था.ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक मीसा भारती पर इसी घोटाले से अर्जित राशि से दिल्ली के बिजवासन में प्रापर्टी खरीदी थी.

ईडी के मुताबिक मीसा भारती ने यह फार्म हाउस फर्जी कंपनियों मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के जरिए इकट्ठा की गई धनराशि से खरीदे थे. संबंधित इनपुट के आधार पर ईडी ने पिछले ही साल सितंबर महीने में इन संपत्तियों को जब्त भी कर लिया था. बता दें कि इस मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग भी कर रहा है. इसमें इनकम टैक्स विभाग देख रहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने किस प्रकार इन फर्जी कंपनियों के जरिए धन इकट्ठा किया और दिल्ली व पटना में बेशकीमती संपत्तियां खरीदीं.

गौरतलब है कि इसी मामले की जांच करते हुए ईडी ने पिछले साल जुलाई महीने में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल और कारोबारी भाइयों सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन समेत 35 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जसीट दी थी. आरोप है कि सीए राजेश अग्रवाल ने ही मीसा भारती के पति शैलेश की कंपने के साथ लेनदेन में मदद की. उल्लेखनीय है कि मीसा भारती की फर्ममिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्रा. लि. का रजिस्ट्रेशन नई दिल्ली के 25, तुगलक रोड के पते पर है.

https://youtu.be/hoRl-4ALjBw

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46696

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें