Telangana News: तेलंगाना में घर में लगी भीषण आग, 2 बच्चियों समेत 6 लोगों की जलकर मौत

Facebook
X
WhatsApp

Telangana News: तेलंगाना के मंचेरियल में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुआ है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

आपको बता दे की मकान में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक शिवय्या और उसकी पत्नी पद्मा की मौत हो गई। (Telangana News) हादसे में पद्मा की भतीजी मोनिका, मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार मारा गया।

download 13
Telangana News

शनिवार रात लगी आग

पुलिस ने आगे बताया कि सभी लोग शिवय्या मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। हाल ही में मोनिका अपनी बेटियों के साथ शिवय्या के घर पर आई थी, सभी लोग साथ में रह रहे थे। (Telangana News) शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घर के अंदर मिले 6 शव

एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पद्मा का परिवार पिछले कुछ दिनों से मेहमानों का मनोरंजन कर रहा था। घर में देर रात भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो गया था। (Telangana News) पुलिस ने बताया कि घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली।  पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

download 1 7
Telangana News

https://youtu.be/9BvsL6YiouY

ये भी पढ़े – http://india24x7livetv.com/pathaan-controve…-the-film-pathan/ ‎

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें