रिपोर्ट -संजीव कुमार
Chandauli: चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत बाजार में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। (Chandauli) भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए मिट्टी लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खेल रहे करीब 5 वर्षीय मासूम शिवांश पुत्र छोटू की मिट्टी और मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर (संख्या UP70 OT 8625) पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया, जिससे खंभा टूट गया। इसके बाद डंपर पलटते हुए सड़क किनारे मौजूद बच्चों और लोगों पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Also Read –Chandauli: नौगढ़ में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई
स्थानीय लोगों का आरोप है कि डंपर चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। (Chandauli) घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, शहाबगंज व इलिया थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। (Chandauli) भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एहतियातन घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी व अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि भारतमाला परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, न ही स्थानीय आबादी के बीच से गुजरने वाले डंपरों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। इसी लापरवाही के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
Also Read –Kiara Daughter Photo: कियारा आडवाणी की लाडली की दिखी पहली झलक, पापा की गोद में यूं आई नजर
मासूम शिवांश की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, दोषी चालक व निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















