Triple Talaq: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक मुस्लिम महिला के पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया. इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी गांव की शबनम खातून ने बताया कि उसका विवाह उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अंफगा गांव के रहने वाले गौसुल आजम से दो साल पहले हुआ था.
'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का मिला समर्थन,' BJP के दिवाली मिलन में बोले PM मोदी. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModi pic.twitter.com/wtWvDn2Ghk
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 17, 2023
शादी के बाद से ही गौसुल आजम उस पर कुवैत जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था. शबनम खातून के मुताबिक, जब उसके माता-पिता आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल के लोगों का उसके प्रति नजरिया बदल गया. उसके साथ मारपीट की गई और उसे मायके भेज दिया गया.
Triple Talaq: शबनम खातून के मुताबिक
कुछ समय बाद गौसुल आजम विदेश से लौटा और फिर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा. शबनम खातून के मुताबिक, पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. शबनम खातून ने इस मामले में सिकंदरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने महिला के पति गौसुल आजम, ससुर इकबाल शाह, सास हजारा खातून, देवर इमरान, कामरान और तौहीद के साथ ही ननद आफरीन, आसीमन और परवीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.










