UP: गोंडा में भारी मात्रा में गोला- बारूद मिलने से मचा हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कजरी तीज महापर्व के एक दिन पहले मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. बरामद किया गया गोला बारूद का अवैध तरीके से भंडारण किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ में जुटी हुई है. जिस स्थान से यह विस्फोटक बरामद हुआ पुलिस जांच में जुटी है. उधर, विस्फोटक बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के आवास से चंद कदम की दूरी पर इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।

दरअसल मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पीलखाना इलाके में पुलिस को अवैध रूप से विस्फोटक जमा करने की सूचना मिली थी. एसपी आकाश तोमर के निर्देश पर मनकापुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीन लोगों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 65 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है. इसमें सुतली गोला, 40 किलो पीला गंधक पाउडर, 5 किलो सोर्रा पाउडर, 25 किलो बारूद व 3 बंडल सुनई बरामद की गई है।

गिरफ्तार किये गये आरोपी बगैर लाइसेंस के इस विस्फोटक का भंडारण कर रहे थे. इस मामले मे एसपी आकाश तोमर का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को 65 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है. मामले में सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें