UP Budget 2024: विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश, किसानों को लुभाने के लिए हुआ बड़ा ऐलान

UP Budget 2024: विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश, किसानों को लुभाने के लिए हुआ बड़ा ऐलान
Facebook
X
WhatsApp

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 (UP Budget 2024) का आम बजट पेश किया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट के पेश होते ही योगी सरकार ने रिकॉर्ड बना दिया है। यह बजट अब तक राज्य का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया है। इस बार के बजट में 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई है। योगी सरकार की ओर से किसानों को लुभाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मानधन योजना के तहत प्रदेश के 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के किसानों को तीन हजार रुपए की हर महीने पेंशन दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार का यह कदम बड़ा सियासी असर डालने वाला माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में किसानों,महिलाओं और गरीबों पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है। लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही पेश किए गए इस बजट में सरकार की ओर से हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही योगी सरकार की ओर से कनेक्टिविटी विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी विशेष फोकस किया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सामाजिक और आर्थिक विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यूपी के बीमारू प्रदेश होने के नैरेटिव को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की नीतियां विशेष रूप से युवा, महिला, किसान और गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं और सरकार इन सभी वर्गों की स्थिति में सुधार लाने की कोशिश में जुटी हुई है।

UP Budget 2024: किसानों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश

वित्त मंत्री ने किसानों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए सरकार की ओर से किया जा रहे प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को पूरी तरह हटा लिया गया है। प्रदेश सरकार के इस कदम से सीधे तौर पर एक लाख किसानों को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-2024 मे लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है उन्होंने कहा कि 2022-23 में बीमित 10 लाख किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान का किया गया है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत दिसम्बर 2023 तक लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से 2 करोड़ 62 लाख कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गयी है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साठ साल या इससे ज्यादा उम्र के लघु एवं सीमांत किसानों को मासिक पेंशन के रूप में तीन हजार रुपए की राशि दी जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम को सियासी नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इसके जरिए योगी सरकार ने ग्रामीण मतदाताओं को साधनों का बड़ा प्रयास किया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दी गयी है। इस योजना में 2023-2024 में तृतीय तिमाही तक 31 लाख 28 हजार निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

https://youtu.be/lJjhgF09MUM?si=f_Kb-FT8btAJy_Of

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें