UP Crime: किसान की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

UP Crime: किसान की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: बरेली शहर से सटे बिथरी थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में रविवार शाम को नाली के विवाद में पड़ोसियों ने गोली मारकर किसान ओम प्रकाश की हत्या कर दी। बेटे सूरजपाल की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में रविवार शाम को नाली के विवाद में पड़ोसी ने किसान ओम प्रकाश (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे सूरजपाल ने बताया कि वह और उनके पिता खेत से आ रहे थे। तभी उनके पड़ोसी खेमकरन, उसकी पत्नी देवी, बेटा विमल कुमार और ढाकललाल उर्फ अजय अपने घर के पास खड़े थे।

UP Crime: डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इन लोगों ने उनसे नाली के पानी को लेकर कहासुनी की। बात बढ़ने पर ढाकललाल ने तमंचा निकालकर ओम प्रकाश को गोली मार दी। वह मौके पर ही ढेर हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूरजपाल ने बताया कि सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा व मारपीट हुई थी। उनके पक्ष के लोग इसकी शिकायत करने थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद उनके पिता की जान बच सकती थी।

UP Crime: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दोनों पक्षों में नाली के विवाद को लेकर दोपहर में झगड़ा हुआ था। दोनों ओर से महिलाओं ने शिकायत दी थी। पता लगा है कि उसमें एनसीआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। शाम को झगड़े के दौरान आवेश में आकर ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।

https://youtu.be/Rvt0m8OC_8I?si=lQ2O9BI82i6-A4mD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें