रिपोर्ट- रेहान रजा
UP News: जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल पर एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने तथा बच्चे की मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। (UP News) परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ाया गया। इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ द्वारा समुचित उपचार नहीं किया गया।
Also Read –Muzaffarpur hospital fire: मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड, ICU में लगी भीषण आग, कई मरीजों की मौत
परिजनों का कहना है कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन आवश्यक जांचें नहीं कराई गईं। (UP News) आरोप है कि कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन परिजनों को विभिन्न जांचें कराने की बात कहता रहा। जब परिजनों ने बच्चे की स्थिति को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें बताया गया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा।
मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल और स्टाफ अस्पताल छोड़कर चले गए। (UP News) परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चे का शव अस्पताल परिसर में बंद ताले के भीतर छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे।
Also Read –Pahlaj Nihalani Son Video: पिता के देहांत से बुरी तरह टूटे पहलाज निहलानी के बेटे, संभाला फरहान ने
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। (UP News) परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के पिता अमजद खान ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके पुत्र की जान गई है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।















