UP News: बाराबंकी, 25 अप्रैल 2026। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस डीएम-एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 25 अप्रैल। होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिवस आज जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा जांच, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्र सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम समन्वय का निरीक्षण किया। (UP News) उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 00.07.57

जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए अभ्यर्थियों हेतु पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता में रहें।

upये भी पढ़ें –UP News: बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। (UP News) साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संवेदनशील बिंदुओं की मॉनिटरिंग तथा परीक्षा की सुचारु संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पालियों एवं आगामी दिवसों की परीक्षाएं भी पूरी सतर्कता एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराई जाएं।

निरीक्षण के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें