रिपोर्ट -मनोज कुमार
UP News: जनपद बाराबंकी आगामी 09 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और आम जनता को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, बाराबंकी पुलिस द्वारा आज दिनांक-02.05.2026 को एक विशाल बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित व सौहार्दपूर्ण निपटारे के तरीके के बारे में जानकारी देना है। (UP News) रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 01 से प्रारंभ होकर जेब्रा पार्क एंव उसके पश्चात नबीगंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा होते हुए मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय गेट संख्या 02 पर समाप्त हुई। रैली में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लंबित मामलों (जैसे आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, 138 एन0आई0 एक्ट धनवसूली, श्रम व श्रमिक विभाग, बिजली पानी बिल, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन से सम्बन्धित वाद, यातायात चालान, पारिवारिक विवाद, तथा सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने योग्य उपयुक्त वाद आदि) को आपसी समझौते के माध्यम से निपटाया जाता है। यह विवादों के सरल और शीघ्र निपटारे का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
बाराबंकी पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण करवाकर कानूनी बोझ से मुक्त हों।















