UP News: रायबरेली में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -सोनी कुमारी

UP News: रायबरेली। जिले में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च स्थानीय कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन से शुरू होकर अस्पताल चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला कांग्रेस महासचिव सुमित्रा रावत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने “महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करो” जैसे नारों के साथ केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक नारों और मांगों से गूंजता रहा।

इस दौरान कांग्रेस नेता शैलजा सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है, को बिना किसी देरी के आगामी चुनावों से पहले लागू किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 15.39.40 1

शिवगढ़ की जिला पंचायत सदस्य अंजलि पासी और हेमलता पासी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनगणना और परिसीमन का हवाला देकर इस कानून को टाल रही है, जो महिलाओं के साथ धोखा है। (UP News) उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट में विश्वास रखती है। अगर नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण लागू करने में देरी नहीं होती। रायबरेली की जनता इस दोहरी राजनीति को समझ चुकी है।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई प्रमुख मांगें भी उठाईं। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन की शर्त को हटाकर महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। (UP News) साथ ही आरक्षण के भीतर पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस विधेयक का इस्तेमाल केवल चुनावी लाभ के लिए कर रही है।

अंबेडकर पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अपनी मांगों को दोहराया। (UP News) उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों के साथ इस तरह का व्यवहार जारी रहा, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें