UP News: बाराबंकी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पास खाली मैदान में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू पाया गाय

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के जिला सरकारी अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक के पास खाली पड़े मैदान में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मैदान में उगी सूखी झाड़ियां और घास होने के कारण आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लड बैंक के पास मौजूद एक मरीज ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें देखीं। (UP News) मरीज ने तत्काल इसकी सूचना ब्लड बैंक स्टाफ को दी, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2026 05 22 at 00.18.55 2

Also Read –Kerala Assembly Speaker Election:केरल विधानसभा में स्पीकर चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला तेज

सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने तुरंत अस्पताल के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। (UP News) कर्मचारियों ने पहले अस्पताल परिसर में लगे फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर पूरी तरह काबू न पाने पर बड़े फायर पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान हुआ।

Also Read –Tamil Nadu: तमिलनाडु में बड़ा कैबिनेट विस्तार, 23 विधायकों को मंत्री बनाने पर मुहर

अस्पताल प्रशासन की सतर्कता और कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। (UP News) आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक तौर पर सूखी झाड़ियों में किसी कारणवश आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें