रिपोर्ट- मनोज कुमार
बाराबंकी। बुधवार को एलपीएस स्कूल के सभागार में निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 15 विकास खंडों और एक नगर क्षेत्र के 507 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का विकास बेहद जरूरी है। (UP News) उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों का परिणाम है। उनकी लगन से जनपद के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।
Also Read –UP News: बाराबंकी में किसान यूनियन का दबाव, जेई हटे, दरोगा पर कार्रवाई की तैयारी
उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना में दक्ष बनाना है, जिसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। (UP News) उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इसी तरह निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में विकसित करें।
कार्यक्रम की आयोजक जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा ने भी शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आगामी शैक्षिक सत्र में और अधिक विद्यालयों को निपुण घोषित करने का लक्ष्य रखा जाए।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार, संजय राय, प्रमोद उपाध्याय, चंद्र शेखर यादव, रमेश चंद्रा सहित कई अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।














