रिपोर्ट- विशाल गुप्ता
UP News: चंदौली नौगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चकिया-अहरौरा मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि में शामिल एक टीपर को पकड़कर सीज कर दिया गया।
वन विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टीपर दिखाई दिया, जिसके बाद मुड़हुआ दक्षिणी क्षेत्र से उसका पीछा किया गया। (UP News) काफी देर तक पीछा करने के बाद टीम ने ग्राम मुरारपुर के पास वाहन को रोक लिया।

ये भी पढ़ें –UP News: मझगावां ग्राम पंचायत में 108 परिवारों को मिलेगा कलस्टर आवास, भूमिपूजन संपन्न
जांच में टीपर में पत्थर और गिट्टी लदी मिली, जिसका परिवहन कथित रूप से अवैध रूप से किया जा रहा था। (UP News) हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि विभाग अवैध खनन और खनिज परिवहन पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सरकार को राजस्व का भी नुकसान होता है।
ये भी पढ़ें –Hapur News : कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर छात्रा को पिलाया, मेरठ अस्पताल में हुई मौत
उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।















