UP News: कानपुर में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली; पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -प्रवीण सिंह चंदेल

UP News: थाना साढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी।

पुलिस के अनुसार, घटना दरगाही नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 16.03.57

आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।

घायल आरोपी की पहचान आशीष उर्फ काशी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम दलेलपुर, थाना बिधनू, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने थाना साढ़ क्षेत्र में हुई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीतरगांव भेजा, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें