UP News: भदोही में जल जीवन मिशन की समीक्षा: लापरवाही पर सख्त रुख, गुणवत्ता से समझौता नहीं

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- नागेंद्र दुबे

UP News: भदोही, 25 अप्रैल 2026: भदोही में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या घटिया निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही पेयजल परियोजनाओं की भौतिक प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया। (UP News) जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था वेलस्पन की प्रोजेक्ट मैनेजर के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.45.20

ये भी पढ़ें –UP News: बाराबंकी डीएम-एसपी ने संजय सेतु मरम्मत कार्य एवं पीपा पुल व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने गोपीपुर, मवैया, हरदो पट्टी, पूरे विश्वनाथ, सीकी चौरा और चकबसुही ग्राम पंचायतों में विद्युत कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता (विद्युत) को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। (UP News) उन्होंने दोहराया कि आमजन को शुद्ध और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें