UP News: महिला आरक्षण पर सपा-कांग्रेस बेनकाब, उर्विजा दीक्षित का तीखा प्रहार

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश। जालौन महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। बुधवार को उरई में भाजपा के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया गया। यह पदयात्रा डीवीसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दलों का असली चेहरा सामने आ गया है। (UP News) उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है, लेकिन विपक्ष इसे बाधित करने का प्रयास कर रहा है, जो उनके महिला विरोधी रुख को उजागर करता है।

WhatsApp Image 2026 04 22 at 5.45.27 PM

ये भी पढ़ें –india news: मंत्री होगे अपने घर के! बीच सड़क महिला ने BJP मंत्री को जमकर लताड़ा, गेट आउट कहकर सरेआम हड़काया

सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर की आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश जता रही है। (UP News) उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई बताया।

विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पदयात्रा में भाग लिया, जो इस मुद्दे पर जनसमर्थन को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें –UP News: बाराबंकी में बिजली विभाग की लापरवाही से घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

इस दौरान मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें