UP News: हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हजरतगंज जीपीओ पर फूंका पुतला

Facebook
X
WhatsApp

UP News: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज स्थित जीपीओ चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। (UP News) प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

प्रदर्शन के दौरान परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। परिषद के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बातचीत में कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। (UP News) उनकी आस्था और अस्तित्व पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।

Also Read –Chitrakoot: चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिस लाइन का किया भ्रमण

कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार के समक्ष मजबूती से उठाए और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम करे। (UP News) परिषद के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा हमारा उद्देश्य किसी देश के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं है, बल्कि मानवाधिकारों की रक्षा करना है। यदि समय रहते आवाज नहीं उठाई गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दो जैसे नारे लगाए। (UP News) पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले नहीं रुके तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Also Read -Bangladesh Sheikh Hasina statement: क्या यही है ‘नया बांग्लादेश’..अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाना…! यूनुस सरकार पर जमकर गरजीं शेख हसीना

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें