UP News: भूत-प्रेत का साया है, पूजा करानी होगी…टप्पेबाजी के गिरोह सक्रिय, सतर्क रहे आप

UP News: भूत-प्रेत का साया है, पूजा करानी होगी…टप्पेबाजी के गिरोह सक्रिय, सतर्क रहे आप
Facebook
X
WhatsApp

UP News: झांसी में इन दिनों टप्पेबाजी के गिरोह सक्रिय हैं। इन गिरोहों द्वारा लोगों को झांसा देकर उनकी नकदी, गहने और अन्य कीमती सामानों की चोरी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इन गिरोहों द्वारा विभिन्न तरह के झांसे दिए जाते हैं.

UP News: इस तरह से लोगो को झांसा देकर फसांते है

1. पुलिस बनकर लोगों को भय दिखाना
2. तांत्रिक बनकर गृह दशा खराब बताना
3. क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर केस में फंसाने का झांसा देना
4. वाहन के सायलेंसर में स्प्रे मारकर धुआं निकलने या तेल टपकने का झांसा देना
5. सस्ते मोबाइल या चाइनीज सामान बेचने का झांसा देना

टप्पेबाजी के अधिकांश गिरोह राह चलती मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को ही अपना निशाना बनाते हैं। ये गिरोह महिलाओं की मानसिकता का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं।

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें। अगर कोई व्यक्ति आपको कोई सामान बेचने के लिए कहे तो बिना जांच-पड़ताल किए उसे न खरीदें। अगर कोई व्यक्ति आपको किसी तरह का झांसा दे तो उस पर भरोसा न करें।

पुलिस ने टप्पेबाजी के गिरोहों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में अब तक कई गिरोहों के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

https://youtu.be/4xeqFV5nrFU?si=Q1F64450iZCHKNag

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें