UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर तनाव बढ़ (UP Politics) गया है। मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या पार्टी की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठजोड़ को लेकर कोई बातचीत चल रही है?
अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की बसपा के साथ कोई बातचीत चल रही है तो सपा को भी अपना स्टैंड लेना होगा। उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ सपा को किसी भी प्रकार का तालमेल मंजूर नहीं है।
UP Politics: कांग्रेस अखिलेश यादव की अगुवाई में ही चुनावी अखाड़े में उतरेगी
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद कांग्रेस बैकफुट पर आती हुई दिखी और पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ हाथ मिलाने का कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अखिलेश यादव की अगुवाई में ही चुनावी अखाड़े में उतरेगी।
हाल के दिनों में इस तरह की चर्चाएं सियासी हलकों में सुनी गई हैं कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेता बसपा नेताओं से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। इसी के बाद अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से दो टूक सवाल पूछा था। कांग्रेस ने अखिलेश की शिकायत को दूर करने के लिए अब सपा के साथ चुनावी अखाड़े में उतरने का रुख साफ कर दिया है।
















Comments 1