UP Weather Today: यूपी में ‘मौत’ जैसी गर्मी! 23 जिलों में हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश के की जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि बांदा लगातार आज चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 22 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में हीटवेव (heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 59 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Also Read –UP News: बाराबंकी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने वेतन भुगतान और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

UP Weather Today: बांदा में 48 डिग्री पहुंचा तापमान

बुंदेलखंड क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मंगलवार को 48.2, सोमवार को 47.6 और रविवार को 46.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में यहां बीते 4 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

सुबह 9 बजे ही 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बीते गुरुवार सुबह से ही प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप देखने को मिला। आज सुबह 9 बजे तक अमेठी का तापमान 44.2 डिग्री, प्रयागराज का 43 डिग्री और लखनऊ-मेरठ का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों को बुरी तरह से झुलसा रही हैं।

Also Read –UP news: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, निजी बस जलकर खाक

इन 23 जिलों में रेड अलर्ट जारी

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, मिर्जापुर समेत और आसपास के क्षेत्रों में रेड अलर्ट (red alert) जारी किया है। इन जिलों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक बताया गया है।

आने वाले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 22-26 मई तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

  • 22 मई: पूरे प्रदेश में तेज धूप और लू का प्रभाव बना रहेगा।
  • 23 मई: 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।
  • 24 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, पूर्वी यूपी में लू चलेगी।
  • 25 मई: रात में भी गर्म हवाओं का प्रभाव रहेगा।
  • 26 मई: दिन और रात दोनों वक्त गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

CM योगी ने दिए अलर्ट मोड पर रहने के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के सख्त आदेश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (heat stroke) मरीजों के इलाज के लिए खास व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के आदेश दिए गए हैं।

बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बिजली कटौती ने लोगों को और भी ज़्यादा परेशान कर दिया है। राजधानी लखनऊ में बीते दिनों कई पावर हाउसों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी और घेराव की घटनाएं सामने आईं।

गर्मी से जानवरों का बहु बुरा हाल

इटावा लायन सफारी में शेरों के बाड़ों में कूलर और AC लगाए गए हैं, जबकि लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों को ठंडा रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

लोगों के लिए आवश्यक सलाह

मौसम की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और लंबे वक्त धूप में ना रहने को कहा गया है। किसानों को फसलों और पशुओं के लिए खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें