Uttar Pradesh News: थाना भरतकूप एवं एसओजी टीम ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण, 5 लुटेरे गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh News

थाना भरतकूप एवं एसओजी टीम ने लूट की घटना का किया सफल अनावरण, 05 लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अवैध तमंचे, 02 कारतूस व लूटे के 03 मोबाइल, गहनें व नगदी बरामद। वहीं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा बीते दिनों हुई लूट की घटना का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष भरतकूप एवं एसओजी प्रभारी को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। (Uttar Pradesh News) एसओजी एवं थाना भरतकूप पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयास कर गिरफ्तार किया।

वहीं चार लुटेरों ने दो बाइक सवार और बाइक में बैठी एक महिला के साथ लूट की थी चारों लुटेरों ने अचानक नकाब पहेनकर हाथ में लाठी लोहे की राड लेकर सामने आ गए थे (Uttar Pradesh News) जिससे डर के कारण बाइक सवार रुक गया तभी लुटेरों ने बाइक सवार व महिला के मंगलसूत्र छीन लिया और कुछ देर बाद दूसरे बाइक सवार के साथ भी वही घटना दोहराई और फिर जंगल के रास्ते से भाग निकले

तो वही पुलिस द्वारा दिनांक 12.10.2024 को अभियुक्त दिलीप कुमार उपरोक्त को घुरेटनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। (Uttar Pradesh News) अभियुक्त की जामा तलाशी से उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर,01 अदद कारतूस 315 बोर व लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्त से कड़ाई से पूंछतांछ की गयी तो बताया कि दिनांक 03.10.2024 अपने साथियों के साथ मिलकर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों से लूट की थी जिसमें से लूटे गये 01 मोबाइल मे मैंने अपनी सिम डाल ली थी। गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार की निशान देही पर मानपुर तिराहे से अभियुक्त 1. छोट्टन उर्फ़ अखिलेश पटेल पुत्र मुडवा उर्फ राजकुमार निवासी घुरेटनपुर ‌थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट उम्र करीब 22 वर्ष 2. छोटा उर्फ अखिलेश पटेल पुत्र वोंगे उर्फ राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम घुरेटनपुर ‌थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट उम्र करीब 18 वर्ष 3. रामानंद पटेल पुत्र गोली उर्फ गौकरण निवासी भगनपुर चौकी परिक्रमा मार्ग थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उम्र करीब 20 वर्ष 4. सचिन पटेल पुत्र बुद्ध विलास निवासी ग्राम घुरेटनपुर ‌थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। (Uttar Pradesh News) अभियुक्तो की जामा तलाशी से अभियुक्त छोटा उर्फ अखिलेश पटेल उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ,तथा अन्य अभियुक्तो के पास से लूटा गया 01 मोबाइल, 01 मंगलसूत्र का पेंडल व 05 मोंती पीली धातु , 04 अलग-अलग बैंको के एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राईविंग लाइसेंस तथा एक पर्स जिसमे 01 हजार रुपये बरामद हुआ।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूट का माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 309(4) बीएनएस का लोप करते हुये धारा 310(1),317(4) बीएनएस व 2/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

रिपोर्ट – उमेश चंद्र

https://youtu.be/r1H_W4g8iKY?si=iLR8zULJ4Llju0TT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें