Uttar pradesh: एटा जिले के थाना अलीगंज पुलिस ने दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। (Uttar pradesh) इनके पास से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। (Uttar pradesh) पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 15 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
Uttar pradesh
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों की पहचान राजा पुत्र जलालुद्दीन निवासी लोहिया नगर थाना सिढपुरा जिला कासगंज और सुनील पुत्र प्रेमपाल निवासी हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज के रूप में हुई है। (Uttar pradesh) ये दोनों अलग-अलग जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
दिनाक 17.01.2023 को शातिर वाहन चोर.राजा पुत्र जलालुद्दीन निवासी लोहिया नगर थाना सिढपुरा जिला कासगंज का रहने वाला है तो दूसरा सुनील पुत्र प्रेमपाल निवासी हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज का रहने वाला है पुलिस ने इन दोनो चोरों को केल्ठा चौराहे से समय करीब 9.15 बजे गिरफ्तार किया है जिनमे से अभियुक्त राजा उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है, व मौके से 01 व अभियुक्तों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल पुराना किला लोहारी दरवाजा, अभियुक्त राजा के ससुर के घर के पास के टीले के बराबर में से बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों चोरों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।










