Varanasi BHU News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार देर रात अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का विशाल कैंपस तनाव और बवाल का मैदान बन गया। यहां बातचीत बहस में बदली, बहस टकराव में, और टकराव हिंसा में। देखते ही देखते हालात ऐसे बिगड़े कि पुलिस को बीच में उतरना पड़ गया।
Varanasi BHU News: कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
यह पूरा मामला एक छोटी सी घटना से शुरू हुआ। यहां राजाराम हॉस्टल के एक छात्र को कैंपस में एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल छात्र के समर्थन में बिड़ला हॉस्टल और अन्य विभागों के छात्र इकट्ठा हो गए। (Varanasi BHU News) छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शिकायत देने पहुंचे, लेकिन वहां दोनों तरफ से हुई तीखी तकरार ने आग में घी डालने का काम कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि माहौल संभलने के बजाय और गरमाता चला गया।
Also Read –Uttar Pradesh: अयोध्या में हैंडबॉल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे खेल पदाधिकारी
कैंपस में बवाल, पथराव और तोड़फोड़
कुछ ही देर में मामला हाथ से निकल गया। बिड़ला चौराहे से एलडी गेस्ट हाउस तक छात्र जुटने लगे और फिर पथराव शुरू हो गया। हाथों में रॉड और डंडे लिए छात्र दौड़ते हुए नजर आए। सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी कुर्सियां तोड़ी गईं, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। (Varanasi BHU News) कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आई हैं।
स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। (Varanasi BHU News) धायं-धायं दौड़ते कदम, भगदड़, चीखें कैंपस रात भर रणभूमि जैसा दिखता रहा। इस दौरान लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
Also Read –Rajasthan: 10 किलोमीटर तक के एरिये में तबाही लाने की थी साजिश, अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त
पुलिस और पीएसी की तैनाती, माहौल फिलहाल शांत
जब प्रॉक्टोरियल बोर्ड स्थिति संभालने में नाकाम रहा, तो प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। दस चौकियों और पांच थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी कैंपस में तैनात की गई। एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस ने रातभर गश्त की और स्थिति को काबू में करने की कोशिश जारी रखी।
सुबह होते-होते माहौल शांत तो हो गया है, लेकिन तनाव अब भी जारी है। सुरक्षाबलों की भारी तैनाती आज भी जारी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
तहरीर का इंतजार, आगे की कार्रवाई तय
फिलहाल BHU प्रशासन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही तहरीर मिलेगी, आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। छात्र भी अपनी-अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर एकजुट हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी किसी पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।













