इस साल और पिछले साल मानो बॉलीवुड में शादियों का सीजन रहा है. एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध गए. ऐसे में 9 दिसंबर 2021 को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे. यानी आज के दिन ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहा है।
कैटरीना कैफ ने कही ये बात
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर कर विक्की कौशल को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा कि माई रे ऑफ लाइट. एक साल मुबारक हो. कैटरीना ने पहली तस्वीर में शादी की एक झलक तो दूसरी तस्वीर में रोमांटिक अंदाज और तीसरे में एक क्यूट वीडियो शेयर किया है।
आपको बता दे की विक्की कौशल ने भी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपनी लेडी लव को शादी की सालगिरह की बधाई दी है. विक्की ने कैप्शन में लिखा समय उड़ता है लेकिन ये आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है माय लव. हमारी शादी को एक साल मुबारक हो. मैं तुमसे इतना ज्यादा प्यार करता हूं कि तुम कभी सोच भी नहीं सकतीं!
पोस्ट शेयर करते ही कमेंट सेक्शन में मानो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ही आ गई. कई फैंस विक्की और कैटरीना को शादी की पहली सालगिरह की बधाई देते नजर आए. कुछ ने इन्हें लव बर्ड्स कहा तो कुछ ने मोस्ट रोमांटिक कपल करार दिया।









