Who Is Rajat Sharma Daughter: देश के जाने माने पत्रकार रजत शर्मा का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है, दरअसल रजत शर्मा अपनी निजी जिंदगी के चलते खबरों में बनें हुए हैं, उनकी बेटी दिशा शर्मा शादी के बंधन में बंध गईं हैं। रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की शादी दिल्ली में हुई, जहां ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी हुई, दिशा शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में राजनीति से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। चलिए जानते हैं कि दिशा शर्मा क्या करती हैं और उनके पति हैं कौन।
Also Read –Divyanka Tripathi Twins: दिव्यांका त्रिपाठी के घर आएगी दोहरी खुशियां, देंगी ट्विंस को जन्म
Who Is Rajat Sharma Daughter: क्या करतीं हैं दिशा शर्मा
मीडिया इंडस्ट्री में रजत शर्मा का बेहद जाना माना है, उनकी बेटी दिशा शर्मा शादी के बंधन में बंध गईं हैं। दिशा क्या करतीं हैं, इसके बारे में बताएं तो दरअसल वो पेशे से एक वकील हैं, जी हां! दिशा शर्मा साईं कृष्णा एसोसिएट (Sai Krishna & Associates) नामक संस्था से जुड़ी हुई हैं। खबरों की मानें तो दिशा शर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC) से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।
कौन हैं व क्या करते हैं दिशा शर्मा की पति
रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा जिसके संग अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकीं हैं, उनके बारे में बताएं तो उनका नाम सुदर्शन एमजे (Sudarshan M J) है, सुदर्शन एमजे एक साउथ इंडियन परिवार से आते हैं, जिस वजह से दिशा शर्मा और सुदर्शन की शादी भी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। सुदर्शन के करियर के बारे में बताएं तो वे भी दिशा की तरह ही वकील हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है कि दिशा के साथ ही उनके पति सुदर्शन एमजे भी ‘साईं कृष्णा एसोसिएट्स’ से जुड़े हुए हैं।
साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई शादी
रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा और सुदर्शन एमजे की शादी साउथ इंडियन रीति रिवाज से हुई, शादी की रस्में पिछले कुछ दिनों से शुरू हो गईं थीं, रजत शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी की शादी की रस्मों की तस्वीरें भी साझा की हैं, जो कि अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वहीं 4 अप्रैल को दिशा और सुदर्शन का दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था, जहां दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर न्यूली मैरिड कपल को अपना आशीर्वाद दिया।



















