Maharashtra News: ‘सिद्धू मूसेवाला की तरह तुझे भी मारेंगे’, संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

Facebook
X
WhatsApp

Maharashtra News: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की कही गई है. धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है. शिकायत के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

सांसद संजय राउत को धमकी मैसेज के जरिए मिली है. मैसेज में लिखा गया है कि, “तुझे भी मूसेवाला की तरह मार दूंगा. तू दिल्ली में मिला तो एके-47 से उड़ा दूंगा. तेरा भी मुसेवाला हो जाएगा. (Maharashtra News) सलमान और तेरा जाना फिक्स है.” धमकी के बाद संजय राउत ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को की है. मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा मैसेज राज्यसभा सांसद संजय राउत के वॉट्सऐप नंबर पर आया था. शुक्रवार रात संजय राउत के वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने लिखा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है. (Maharashtra News) लॉरेंस बिश्नोई ने तुझे जान से मारने को कहा है. धमकी भरे संदेश में साफ लिखा था कि दिल्ली में सिद्धु मूसेवाला की तरह तुम्हारी हत्या की जाएगी. तुम्हे एक-47 से उड़ाया जाएगा.

https://youtu.be/Kvhw0sbahOU

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/pm-modi-poster-row-8-aap-workers-arrested-for-putting-up-posters-against-pm-modi/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें