अजय देवगन, अक्षय कुमार और रजनीकांत के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह। बेयर ग्रिल्स के इंटरैक्टिव एडवेंचर शो में नजर आने वाले हैं. शो का रोमांचकारी टीजर रिलीज हो चुका है. जिसमें रणवीर जंगल में मंगल करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि टीजर में रणवीर कभी पहाड़ों पर चढ़ते हुए तो कभी जंगल में नाचते-गाते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनके पीछे एक जंगली भालू पड़ा है. टीजर के साथ रणवीर ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
रणवीर ने अपने इस एडवेंचर शो के टीजर को अपने सोशल हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ”जंगल में मंगल” मैं रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स, रोमांचकारी रोमांच से भरपूर एक इंटरेक्टिव स्पेशल शो नेटफ्लिक्स पर जल्द ही आ रहा है.बता दें कि रणवीर का एडवेंचर शो ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ अगले महीने 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
वीडियों में देखा जा सकता है कि बेयर ग्रिल्स के साथ रणवीर जंगल में घूमते हुए वहां की चीजों को बखूबी जानने की कोशिश करते हैं. हालांकि तभी उनके पीछे एक जंगली भालू पड़ जाता है. वीडियो में वह चिल्लाते हुए भागते हुए दिखाई देते हैं. वह वीडियो में कहते हैं कि बटन दबाओ और मुझे बचाओ. इस वीडियो को देखकर रणवीर के फैंस काफी खुश हैं. फैंस रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करते लिए लिख रहे हैं कि वे इस शो के लिए एक्साइटेड हैं. फैंस का कहना है कि अब रणवीर और बेयर ग्रिल्स एक साथ देखकर उन्हें खूब मजा आने वाला है।
आपको बता दें कि बेयर ग्रिल्स डिस्कवरी चैनल के चर्चित शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ को होस्ट करने के लिए मशहूर हैं. इस शो में बेयर जंगल में एडवेंचर करते देखे जाते हैं. बता दें इस शो एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेयर के साथ नजर आ चुके हैं. इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत भी इस शो का हिस्सा बने थे।













