आगरा: तेज बारिश के कारण चंबल नदी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. चंबल का पानी खतरे के निशान से महज 2.5 मीटर ही दूर है. इसे देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को जिलाधिकारी ने एसडीएम के साथ चंबल नदी का निरीक्षण किया. आपको बता दें कि चंबल नदी में खतरे की आशंका को लेकर प्रशासन ने स्ट्रीमर का संचालन भी बंद कराया था. मंगलवार को नदी का जलस्तर 127.50 मीटर पहुंच गया है. इससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है.

चंबल के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ यात्री तो वापस घर लौट चुके हैं. बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ चौकियां गठित कर राजस्व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं.
रिपोर्ट – संदीप सिंह













