महराजगंज / रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य तथा कद्दावर नेता रामशंकर वर्मा का मंगलवार के दिन देर शाम उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और उनके आवास पर बड़ी तादात में समर्थकों का तांता लगना शुरू हो गया। वर्मा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
आपको बता दें कि, दिवंगत रामशंकर वर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा उन्होंने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव और सताव विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भारतीय जनता पार्टी से लड़ा था। इसके अतिरिक्त वह महराजगंज कस्बे के चेयरमैन भी रहे थे, साथ ही साथ वह भाजपा में लखनऊ विभाग के संयोजक भी रह चुके थे।
वर्मा को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन और कलराज मिश्र का काफी करीबी माना जाता था। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। आज मंगलवार को लगभग 5:30 बजे उन्होंने अपने रंधावा मार्ग स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह लगभग 79 वर्ष के थे।
उनके निधन पर पूर्व एमएलसी तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेई, अनुभव कक्कड़, भाजपा नेता अतुल सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉक्टर एमडी पासी, युवा नेता सुनील मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी के अलावा सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, युवा सपा नेता सुधीर साहू, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, युवा नेता विमल रस्तोगी, साहे जमन, अशोक रस्तोगी, रत्नेश अग्निहोत्री उर्फ टीटू, अग्रणी व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू, भाजपा नेता पवन साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, संगीता जायसवाल, वंदना सिंह सहित बड़ी तादाद में लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रिपोर्ट- रामसुमेर













