Baghpat News: ससुराल में दामाद पर टूटा कहर, पत्नी बनी तमाशबीन, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

Facebook
X
WhatsApp

Baghpat News: बागपत में ससुराल वालों ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक दामाद को सरेआम पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि पिटाई के वक्त उसकी पत्नी मूकदर्शक बनी खड़ी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, (Baghpat News) वही वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है ।

image 200

बता दे की घटना बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव की है। यहां रहने वाले रोहित पुत्र रामपाल, जो विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है, का आरोप है कि शनिवार रात उसकी पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कराई। (Baghpat News) वजह महज़ इतनी थी कि रोहित ने घर में आए एक अनजान व्यक्ति के बारे में पत्नी से पूछ लिया।रोहित का कहना है कि रात को सात युवक उसके घर में घुस आए, उसे गली में पकड़कर पीटा और सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया।

Also Read –Kolkata News: खिदिरपुर बाजार में भीषण आग: 400 से अधिक दुकानें जलकर राख, दमकल की 20 गाड़ियां घंटों से जुटीं

यही नहीं, बीच-बचाव करने आए उसके चाचा बिजेंद्र और भाभी प्रीति को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। सबसे दर्दनाक पहलू ये कि जब युवक की पिटाई हो रही थी तो उसकी पत्नी वहीं खड़ी रही और पिटाई को चुपचाप देखती रही। (Baghpat News) घायल हालत में पीड़ित रोहित सिंघावली अहीर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मेडिकल तो करा दिया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की । पुलिस का कहना है कि पीड़ित का मेडिकल करा दिया है, तहरीर ले ली गयी है, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई जारी है । जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Also Read – Raja Raghuvanshi Murder Case: हो गया खुलासा! पैसे नहीं इस वजह से तीनों लड़कों ने की राजा रघुवंशी की हत्या, मानी सोनम की बात

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें