Sitapur News: सीतापुर में दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल

Facebook
X
WhatsApp
image 29

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिधौली कोतवाली क्षेत्र के खैरेन देशनगर ग्रंट गांव में सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक मकान की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। (Sitapur News) दीवार पर बना छप्पर भी मलबे के साथ नीचे गिर गया, जिससे घर में सो रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

Also Read –Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार, राज्य में शोक की लहर

हादसे में गांव निवासी चांदनी, शिवांशी और रामपाल मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिधौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चांदनी और शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। (Sitapur News) वहीं रामपाल की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लगातार बारिश की वजह से कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। मृत बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (Sitapur News) गांव में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कच्चे मकानों की जांच और जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराने की दिशा में कार्यवाही शुरू करने की बात भी कही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें