
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में बुर्का पहनकर चल रही मुस्लिम महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बीते दिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसमें दीप्तिगंज की गोल कोठी वाली गली में युवक पीछे से आता है और अचानक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करके फरार हो जाता है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों में आक्रोश था और लोग सरकार से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे थे। (Moradabad News) इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने उस आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read –Jharkhand: शिबू सोरेन को अंतिम विदाई… विधानसभा में उमड़ी भीड़, आज रामगढ़ में होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Moradabad News: आरोपी की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी आदिल पुत्र पप्पू है, जो थाना कांठ क्षेत्र के उमरी गांव का निवासी है और मुरादाबाद शहर में एक निजी डॉक्टर के यहां कंपाउंडर के रूप में कार्यरत था। एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि नागफनी थाना पुलिस क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रही थी, तभी आरोपी आदिल ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। (Moradabad News) उसने पुलिस टीम पर फायर भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद की ये चीजें
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। महिला से छेड़छाड़ की इस घटना की पूरे शहर में निंदा की जा रही है और मुरादाबाद पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। (Moradabad News) पुलिस ने साफ किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।









