रिपोर्ट – रानू सिंह
Barabanki: मसौली बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारियों ने दलबल के साथ क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का जायजा लिया तथा साफ-सफाई को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सफदरगंज थानांतर्गत कल्याणी नदी के नमो घाट एव मसौली थानांतर्गत पड़रिया पर होने वाली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों एव कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरी सावधानियां बरती जाए। उल्लेखनीय है की 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन होना है। (Barabanki) ग्राम पंचायतों द्वारा विसर्जन स्थल पर समुचित व्यवस्था के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें –Jalaun News: 156वीं गांधी एवं 121वीं शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई स्वच्छता की शपथ
जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरन वाटर प्रुफ शामियाना, कुर्सी टेबल, कैमरा, डस्टबिन, मूर्ति विसर्जन नाव, गोताखोर और मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन, प्रकाश व्यवस्था पहले से ही दुरुस्त रखने के निर्देश दिये तथा विशेष साफ -सफाई व्यवस्था रखने आवश्यक निर्देश दिए। (Barabanki) इस मौक़े पर एसडीएम सदर आनंद त्रिपाठी क्षेत्राधिकार रामनगर गरिमा पंत यातायात क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक, प्रभारी निरीक्षक मसौली अमित प्रताप सिंह थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकी राम एसडीओ विमलेश मौर्य प्रधान प्रतिनिधि मुईन वारिस विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे।










