UP News: आलू के दाम पर फूटा किसानों का गुस्सा, ₹1200 MSP की मांग—1 अप्रैल से भूख हड़ताल का ऐलान

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 23 मार्च। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में किसानों ने जिला कार्यालय गनौरा से जिलाधिकारी कार्यालय तक कूच किया। इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह और थाना जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें आलू का समर्थन मूल्य ₹1200 प्रति कुंतल तय करने, MSP गारंटी कानून लागू करने, स्मार्ट मीटर पर पुनर्विचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तथा थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 9.54.48 AM

Also Read –UP News: हमीरपुर में कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, गांव में फैली सनसनी

जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि जिले में आलू के दाम बेहद कम हैं, जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। (UP News) उन्होंने कहा कि आलू की उत्पादन लागत ₹800 प्रति कुंतल से अधिक है, जबकि बाजार में खरीदार नहीं मिल रहे हैं और अन्य राज्यों में भी निर्यात प्रभावित है। किसानों ने सरकार से मांग की कि आलू को बिहार, बंगाल, असम और नेपाल भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि उचित मूल्य मिल सके।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 1 अप्रैल तक आलू का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया, तो गन्ना संस्थान में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Also Read –Rahul Gandhi Gujarat visit: राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज! आदिवासी सम्मेलन में करेंगे बड़ा ऐलान

इसके अलावा देवां थाने में तैनात दरोगा अजीत कुमार सिंह पर महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग भी की गई। (UP News) किसानों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी, जिला महासचिव अरविंद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद यादव, ज्ञानवती यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, दीपु यादव, रामानंद यादव, विनय यादव, सीतापति, केसरजहां, सुषमा देवी, डॉ. जयकरण, शिवेंद्र प्रताप सिंह, नारायण यादव, हरिद्वार लाल गौतम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें