UP News: बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी, 25 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री निरंकार सिंह ने सागर इंस्टीट्यूट में चल रहे प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के समय उन्होंने प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रतिभागियों की उपस्थिति, डिजिटल प्रक्रियाओं के इस्तेमाल और फील्ड आधारित प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। (UP News) साथ ही संबंधित अधिकारियों और ट्रेनरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2026 04 26 at 00.09.43

ये भी पढ़ें –UP News: आवंटित भूमि पर रोड चौड़ीकरण के नाम पर चला बुलडोज़र, नगर निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल

जनपद की विभिन्न तहसीलों—नवाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़—में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। (UP News) इन कार्यक्रमों में आज कुल 614 प्रगणक और सुपरवाइजरों को 30 फील्ड ट्रेनरों और 3 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संकलन, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, डेटा सत्यापन प्रक्रिया और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

uये भी पढ़ें –Ameesha Patel On Zakir Khan: अमीषा पटेल ने लिया पंगा, कॉमेडियन Zakir Khan को कहा- सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ…

गौरतलब है कि जनपद बाराबंकी में अब तक कुल 4383 प्रगणक और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, शुद्धता और व्यवहारिक उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें