Akhilesh Yadav 403 Post: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर ज़बरदस्त हलचल के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने X पर लिखा, “अब हमारी निगाह 3 पर नहीं, 403 पर है।”
अब उनका ये बयान सामने के बाद इसे राज्यसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अब राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कोई और उम्मीदवार नहीं उतारेगी और उसका पूरा फोकस अब विधानसभा चुनाव पर रहेगा।
Akhilesh Yadav 403 Post: 3 नहीं, अब 403 पर निगाह
दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। (Akhilesh Yadav 403 Post) एक सीट जीतने के लिए लगभग 37 विधायकों के वोट की आवश्यकता है। मौजूदा वक़्त में विधानसभा की प्रभावी संख्या करीब 396 है। और देखा जाए तो इस वक़्त समाजवादी पार्टी के पास फिलहाल 98 विधायक ही मौजूद हैं।
यदि जेल में बंद रमाकांत यादव (Ramakant Yadav) को वोटिंग की इजाजत नहीं मिलती है तो सपा के विधायकों की संख्या 97 रह सकती है। वहीं, कांग्रेस के 2 विधायकों का समर्थन मिलने पर समाजवादी पार्टी के पास कुल 99 वोट हो सकते हैं। (Akhilesh Yadav 403 Post) ऐसे में 2 राज्यसभा सीटों के लिए आवश्यक 74 वोट सपा के पास आसानी से मौजूद हैं।
Also Read –OTT Releases This Week: इस हफ़्ते ओटीटी पर क्या नया रिलीज़ होने वाला है जानिए
तीसरी सीट के लिए चाहिए थे 111 वोट
राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए समाजवादी पार्टी को बेहद मुश्किल नंबर जुटाने पड़ते। यदि सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती तो तीनों सीटें जीतने के लिए कुल 111 प्रथम वरीयता वोट (First Preference Votes) की आवश्यकता होती।
2 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के पास लगभग 25 वोट बचते। (Akhilesh Yadav 403 Post) ऐसे में तीसरी सीट जीतने के लिए उसे कम से कम 12 और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता पड़ती। यही वह नंबर था, जिसे पूरा करने के लिए पार्टी विपक्षी और तटस्थ विधायकों पर निगाहें रख रही थी।
Also Read –Maharashtra: भोजपुरी संगीत में नए अंदाज की दस्तक, ‘भोजपुरिया जेन Z’ रिलीज
इन विधायकों से थी उम्मीद
तीसरी राज्यसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी की नजर सुभासपा के 3 ऐसे विधायकों पर थी, जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही है। (Akhilesh Yadav 403 Post) इनके समर्थन की संभावना भी जताई जा रही थी। इसके अलावा सपा के कुछ बागी विधायकों के वापस आने की भी चर्चा थी।
वहीं RLD, अपना दल और कुछ अन्य गैर-BJP विधायकों के रुख पर भी समाजवादी पार्टी की निगाहें बनी हुई थी। इन विधायकों के समर्थन से तीसरी सीट के लिए जरूरी नंबर पूरा करने का प्रयास किया जा सकता था।
अखिलेश के पोस्ट से बदल गया गेम?
अखिलेश यादव पहले ही कह चुके थे कि समाजवादी पार्टी का तीसरा उम्मीदवार तभी मैदान में उतरेगा, जब पार्टी जरूरी नंबर पूरा कर पाएगी। अब उनके एक्स पोस्ट में “3 नहीं, 403” का जिक्र सामने आने के बाद सियासी चर्चा फिर तेज हो गई है।
अखिलेश यादव के इस बयान को एक महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी राज्यसभा की तीसरी सीट की दौड़ से पीछे हट सकती है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) में सपा की रणनीति फिलहाल दो सीटों तक सीमित होती नज़र आ रही है।
2027 के लिए बड़ा संकेत?
यदि समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो यह रणनीति सीधे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) से जुड़ी मानी जा सकती है। अखिलेश यादव के “403” वाले पोस्ट ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि पार्टी की नजर अब राज्यसभा की तीसरी सीट से अधिक उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है।
यानी कि राज्यसभा चुनाव में नंबरों की बाजी के बीच अखिलेश यादव ने अपना अगला बड़ा फोकस सामने रख दिया है और अब सियासी निगाहें इस बात पर है कि समाजवादी पार्टी तीसरे उम्मीदवार को लेकर क्या आखिरी निर्णय क्या लेती है।








