Imran Khan Citizenship: क्या इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं? किरीट सोमैया ने उठाए सवाल !

Facebook
X
WhatsApp

Imraan Khan Citizenship: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान जोकि आमिर खान के भांजे भी हैं। जो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है, जिसके पीछे की वजह है इमरान खान का सीजेपी के सपोर्ट में मुंबई में हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल होना है। इससे पहले भी इमरान खान स्टूडेंट के प्रोटेस्ट का हिस्सा बने थे। इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा डिटेन किया गया है। जिसके बाद बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान की नागरिकता पर उठाया सवाल

एक्टर इमरान खान की नागरिकता पर सवाल उठाया बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने (BJP Leader Kirit Somaiya Raised Questioned Actor Imraan Khan Citizenship)-

10 अक्टूबर को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान के शामिल होने पर BJP नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता किरित सोमैया ने मुंबई पुलिस से अभिनेता इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिन्हें चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शनिवार को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। सोमैया ने सवाल उठाया कि क्या खान ‘विदेशी नागरिक’ होते हुए भी ऐसे आंदोलन में भाग ले सकते हैं।

एक्टर इमरान खान के पास कहाँ की नागरिकता है (Actor Imraan Khan Citizenship)-

एक्टर इमरान खान का जन्म 13 जनवरी, 1983 को मैडिसन, विस्कॉन्सिन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। और कथित तौर पर उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है।

बता दे कि एक्टर इमरान खान की माँ का नाम नुजहत खान है। जिन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से शादी की है। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही इमरान खान की माँ उनको लेकर मुंबई आ गई। जहाँ पर उनका पालन-पोषण हुआ। और उनकी माँ ने दूसरी शादी राजेंद्रनाथ जुत्थी से किया। जिनसे उनका 2005 में तलाक हो गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें