Lucknow Aishbagh Fire Incident: लखनऊ ऐशबाग अग्निकांड में 16 से 20 घर जलकर खाक, पीड़ितों से मिलीं गीता गुप्ता !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Aishbagh Fire Incident: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 16 से 20 घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में लोगों के घरों में रखा सामान, कीमती जेवर और नकदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद कई परिवारों के सामने दोबारा अपना आशियाना बसाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। साथ ही सरकार से भी पीड़ितों को आर्थिक सहायता और जरूरी राहत उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 11 19 at 3.23.38 PM

पीड़ित परिवारों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे अचानक आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घरों से अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते वर्षों की मेहनत से जुटाई गई गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई।

इस हादसे में एक गरीब परिवार की खुशियां भी आग की लपटों में तबाह हो गईं। परिवार की बेटी की दो से तीन महीने बाद शादी होनी थी। शादी के लिए लंबे समय से जुटाया जा रहा दहेज का पूरा सामान आग में जलकर राख हो गया। वहीं, एक मेधावी बच्ची का पढ़ाई के लिए रखा लैपटॉप भी आग की चपेट में आ गया। लैपटॉप जलने से बच्ची बेहद भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी।

WhatsApp Image 2026 11 19 at 3.23.27 PM

बच्ची की परेशानी को देखते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए नया लैपटॉप उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर गीता गुप्ता ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवार इस मुश्किल घड़ी में अकेले नहीं हैं। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा है और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने सरकार से भी अपील की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और पुनर्वास के लिए उचित मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकें।

लोकेशन- ऐशबाग, लखनऊ
संवाददाता- सुभाष चंद्र

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें