आगरा : थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत एक गॉंव में महिला को घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप ने सनसनी पैदा कर दी है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्र निवासी महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वह गॉंव में रहती है।महिला के मुताबिक शनिवार की रात वह घर में सोई हुई थी तभी मध्यरात्रि के बाद अर्जुनपुरा थाना पिनाहट निवासी महाराज सिंह पुत्र टोडी सिंह जिसकी पड़ोस में ही ससुराल है ।
वह घर में घुस आया और सोते समय उसे बदनीयती से दबोच कर छेड़छाड़ करने लगा। उसके चीखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के ग्रामीण जाग कर आ गए यह देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद महिला ने फोन कर पति को सूचना दी साथ ही डायल 112 पर भी शिकायत की।मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला से थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। महिला सोमवार को शाम पति के घर आने के बाद उसके साथ थाना बाह पहुँची जहां उसने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की।वहीं पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट – संदीप सिंह













